फीलिंग्स में बहकर इस एक्टर ने किया, रियल किस , हुआ बवाल

थियेटर में किस सीन और बवाल न हो…ऐसा कम ही होता है. ऐसा ही एक मामला भोपाल के थियेटर का है जहां इमोशन के फ्लो में एक्टर ने लिप-लॉक सीन कर लिया. जवाब में एक्ट्रेस ने भी किस सीन दिया. प्ले खत्म होने के बाद जब हंगामा हुआ तो पता चला कि यह सीन तो नाटक में था ही नहीं

नाटक के डायरेक्टर वसीम अली ने माना कि यह सीन तो प्ले में था ही नहीं, ना ही रिहर्सल में, मैं खुद यह लिप-लॉक सीन देखकर हैरान रह गया. रोमियो-जूलियट की भूमिका निभा रहे निशांत रघुवंशी और मृणाली पाण्डे पहली बार मेरे साथ यह प्ले कर रहे थे. मैंने फेसबुक पर शो के लिए ऑडिशन का मैसेज दिया था, उसके माध्यम से वो इस प्ले में आए. हम तो बुंदेली कर रहे थे अगर इंग्लिश में रोमियो-जूलियट कर रहे होते तो शायद लिप-लॉक सीन भी होता.

इस नाटक में एक किरदार जुगनू जो कि काफी साल बाद शहर से गांव लौटता है और चांदनी यानी जूलियट से प्रेम कर बैठता है. जूलियट के भाई को जब पता चलता है कि उसकी बहन जुगनू से प्यार करती है तो इस बार वह षड्यंत्र रचता है. उन दोनों को यह बात पता चल जाती है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है.
रवीन्द्र भवन में चल रहे 29वें इफ्तेखार स्मृति नाट्य समारोह के तहत गुरुवार को बिशना चौहान द्वारा लिखित व वसीम अली निर्देशित नाटक ‘जुगनू की जूलियट’ का मंचन किया गया था. नाटक की शुरुआत में पहला सीन शेक्सपीयर द्वारा लिखित मूल प्ले रोमियो-जूलियट का दिखाया गया था.





