तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को 46 साल हुए सचिन तेंदुलकर, घ्रर के बाहर प्रशंसकों की जुटी भीड़

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को 46 साल के हो गए। लिटिल मास्टर का जन्म आज ही के दिन 1973 को महाराष्ट्र में हुआ था। 2013 में खेल से संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर का शानदार करियर रहा। इस बीच, तेंदुलकर को मुंबई में उनके आवास के बाहर देखा गया। मास्टर ब्लास्टर ने घर के बाहर निकलकर प्रशंसकों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनायें स्‍वीकार की।

बेहद धार्मिक हैं सचिन

सचिन तेंदुलकर की भगवान में गहरी आस्था है। वह नियमित रूप से पूजा अर्चना करते हैं, मंदिर भी जाते हैं। तेंदुलकर का परिवार हमेशा से बेहद धार्मिक माना जाता रहा है। मैच के दौरान भी वह सुबह शाम पूजा करना नहीं भूलते, जब मैदान में उतरते थे तो सबसे पहला काम आसमान की ओर देखकर भगवान के प्रति नमन करना होता था। 

सचिन का परिवार

मुंबई में सचिन तेंदुलकर का परिवार संस्कारी और सुसंस्कृत परिवार के रूप में जाना जाता है।  उनके पिता रमेश तेंदुलकर मराठी के जाने माने साहित्कार थे और इसी भाषा के प्राध्यापक भी थे।  उनकी मां रजनी भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी करती थीं। सचिन के भारतीय टीम में आने के बाद भी कई सालों तक वह नौकरी करती रहीं, बाद में रिटायरमेंट ले लिया। सचिन मूल रूप से जहां मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं तो अंजलि बेहद रईस परिवार से,  सचिन के ससुर यानि अंजलि के पिता आनंद मेहता जाने माने उद्योगपति हैं और काफी समय से वह मुंबई में ही रहते हैं। सचिन के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम है सारा और बेटे का नाम है अर्जुन। उनका बेटा भी स्कूल लेवल और फिर अंडर 14 क्रिकेट में अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोर चुका है, वह अपने पिता की तरह बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज है।

Back to top button