स्टेफनी डेल ने जीता मिस वर्ल्ड 2016 का ख़िताब, जानें क्या है खास?

वॉशिंगटन। अमेरिका में आयोजित मिस वर्ल्ड 2016 सौंदर्य स्पर्धा में मिस पुअर्तो रिको स्टेफनी डेल को दुनिया की सबसे सुंदर महिला चुना गया है। उन्होंने 116 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए यह ताज हासिल किया। पिछले साल की विनर रह चुकीं स्पेन की मिरिया लालागुना रोयो ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।स्टेफनी डेल ने जीता मिस वर्ल्ड 2016 का ख़िताब, जानें क्या है खास?

स्टेफनी डेल बनी मिस वर्ल्ड 2016 

इस प्रतियोगिता में मिस डॉमिनिकन रिपब्लिक यारिट्जा मिगुएलीना रेयेस रैमीरेज दूसरे और मिस इंडोनेशिया नताशा मैनुएला तीसरे स्थान पर रहीं।

मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी टॉप 10 में जगह नहीं बना पाई। मिस फिलीपींस और मिस केन्या भी टॉप 10 में शामिल रहीं तथा इन्हें खिताब का दावेदार माना जा रहा था।

स्टेफनी डेल 19 साल की हैं। वे स्पेनिश और अंग्रेजी के साथ ही फ्रैंच भाषा बोलती हैं।
उनकी आंखें भूरी हैं और वे फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही डेल पेशे से संगीतकार और भी मॉडल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button