इनेलो नेता अभय चौटाला ने सीएम खट्टर से मुलाकात की, राजनितिक सियासत में मची हलचल

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को इनेलो नेता अभय चौटाला ने नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, अभय चौटाला ने इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताया।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हरियाणा भवन में हुई मुलाकात में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी साथ में थे। इसे इनेलो-भाजपा के गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, अभय चौटाला ने इस बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का गठबंधन से कोई लेना देना नहीं। जल्द  ही हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।  

इनेलो के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला खुद ही पहले कह चुके हैं कि राजनीति में कुछ भी संभव है। किसी के साथ भी गठबंधन किया जा सकता है। बीते साल इनेलो ने बसपा से गठबंधन किया था। लेकिन जींद उपचुनाव के बाद यह गठबंधन टूट गया। हरियाणा में अब बसपा ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से हाथ मिला। वहीं दूसरी तरफ भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वे अकेले चुनाव लड़ेंगे किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button