राजस्थान के कुछ जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश

जयपुर : कल यानी रविवार को तपती दोपहरी के बाद शाम को अचानक मौसम ने पलटा खाया। शाम 5 बजे तेज धूलभरी आंधी चलने लगी और फुहार शुरू हो गई। आंधी चलने से कई जगह फ्लेक्स और बैनर तक उड़ गए। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। आंधी के कारण मकानों की छतों पर सूख रहे कपड़े, चद्दरें उड़ गई। राजस्थान के कुछ जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश

हुई अचानक जमकर बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-जयपुर हाइवे पर लगे फ्लेक्स और बैनर उड़ गए। कई जगह पेड़ भी गिरने की जानकारी आई। शाम 4 बजे तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन शाम को आंधी चलने के साथ ही शाम 5 बजे ही अंधेरा सा हो गया। तापमान में गिरावट हुई लेकिन हल्की फुहार के कारण उमस सी महसूस हुई। उपखंड में पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के कारण गर्म हवाओं का दौर जारी है। 

अचानक मौसम में आया बदलाव 

इसी के साथ मौसम के जानकारों के पश्चिमी विक्षोभ की वजह से क्षेत्र में नमी बढ़ रही है। इस कारण धूल भरी आंधी चल रही है। जानकारों की मानें तो अगले दो दिन भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानि आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। शाम को धूलभरी आंधी चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात तक रिमझिम चलती रही। इससे सड़कें गीली हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button