नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवन, स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान

कई लोग घरों में नींबू के पानी का सेवन करते हैं तो वहीं कई लोग बाहर नींबू का पानी पीते हैं। गर्मी के समय में नींबू का पानी पीने से राहत मिलती है और ये सेहत के लिए अच्छा भी माना जाता है। नींबू के पीने से शरीर को पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर मिलता है जो गर्मी में शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में नींबू का पानी पीने से आपकी सेहत खराब भी हो सकती है।

इस तरह होगा शरीर को नुकसान  

जानकारी के अनुसार नींबू के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को एसिडिटी है उन्हें नींबू का पानी नहीं पीना चाहिए। इसकी मुख्य वजह है नींबू में एसिड की मात्रा का ज्यादा होना। एसिडिटी के शिकार लोग जब इसे पिएंगे तो ये शरीर के लिए घातक हो सकता है।

और भी है कई नुकसान 

इसी के साथ गर्मी में नींबू का पानी भले ही आपको राहत दे लेकिन अगर आपने ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया तो ये आपको पथरी भी दे सकता है। नींबू में एसिड होने के साथ-साथ ऑक्सलेट भी होता है। जो पथरी दे सकता है। इसलिए नींबू का पानी ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए। गर्मी में प्यास ज्यादा लगती है। जिसकी वजह से हम ज्यादा पानी पीते हैं। लेकिन पानी में जब नींबू का रस मिल जाता है और फिर हम नींबू का पानी पी रहे हैं तो ये हमें डिहाइड्रेशन की बिमारी दे सकता है। 

Back to top button