VIDIEO: देखे दिशा पटानी ने सेलेना गोमेज के गाने पर किया रॉकिंग डांस, देखकर फैंस भी थिरकने पर मजबूर

बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानीकिसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी फिटनेस और डांस वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली दिशा ने एक नया वीडियो शेयर किया है. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलेना गोमेज के सॉन्ग ‘आई कांट गेट इनफ’ डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस भी थिरकने पर मजबूर हो चुके हैं.

दिशा के डांस मूव्स देखकर फैंस का कहना है कि उन्होंने फ्लोर पर आग लगा दी है. वहीं कुछ यूजर्स ने गली बॉय के गाने की लाइन्स कमेंट करते हुए लिखा कि ‘बहुत हार्ड, बहुत हार्ड’. 

https://www.instagram.com/p/Bv4W5HRlG5U/?utm_source=ig_embed

दिशा के इस वीडियो को अबतक 29 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर दिशा काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्रेटीज में से एक हैं. 

बता दें कि दिशा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं. अनिल कपूर, कुणाल खेमू, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी अपनी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ में साथ नजर आएंगे. इसके अलावा दिशा दबंग खान की फिल्म ‘किक 2’ में जैकलीन फर्नांडीज की जगह सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी. फिलहाल दिशा, सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में उनके साथ काम कर रही हैं. 

https://www.instagram.com/p/BvrNt6flB7B/?utm_source=ig_embed

Back to top button