घर में कैश रखने और कैश लेनदेन की सीमा तय करेगी मोदी सरकार!

नई दिल्ली: कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक और बड़ा फैसला कर सकती है. इसके तहत घर में कैश रखने और कैश लेनदेन की सीमा तय हो सकती है.
अभी अभी: सरकार ने वापस लिया नोटबंदी का फैसला

घर में कैश रखने और लेनदेन की सीमा तय कर सकती है सरकार
लेनदेन में कैश के कम इस्तेमाल को लेकर वित्त मंत्रालय कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें सरकार घर में कैश रखने की सीमा तय कर सकती है.
नोटबंदी पर अभी अभी: बैंक में अगर थोड़ा भी पैसा जमा कराया है तो इसें…
इस संभावित फैसले के पीछे नोटबंदी के बाद कालेधन पर दनादन छापेमारी में बरामद हो रही भारी भरकम नकदी है. ऐसा होने पर कोई भी व्यक्ति एक निश्चित सीमा से अधिक धनराशि कैश में नहीं रख पाएगा. बताया जाता है कि वित्त मंत्रालय इस संबंध में कई विकल्पों पर विचार कर रहा है.
आरबीआई का सबसे बड़ा फैसला, बैंक से अब नहीं निकाल पाएंगे पैसे
मोदी सरकार ने काले धन पर जो एसआईटी बनाई थी उसने सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को दाखिल अपनी 5वीं रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि घर में कैश रखने की सीमा 15 लाख तय की जाए. 3 लाख से ज्यादा के कैश की लेनदेन पर रोक लगाई जाए. इसी सिफारिश पर सरकार विचार कर रही है.
अगर सरकार इस सिफारिश को मंजूर करती है तो आने वाले दिनों में उन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, जो ज्यादातर लेनदेन नगदी में करते हैं.





