इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स हुआ WhatsApp से भी बेहतर, कई तरह के फीचर्स जो काफी फायदेमंद है


एडवर्ड स्नोडन, एक ऐसा नाम है जिसे शायद आज पूरी दुनिया जानती है. इस शख्स ने संभवतः निगरानी को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा किया था. अमेरिकी एजेंसी NSA के कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर स्नोडेन काम करते थे और इन्होंने अमेरिका द्वारा दुनिया पर किए जाने वाले mass surveillance का खुलासा किया था जो PRISM के नाम से चलाया जा रहा था.
एडवर्ड स्नोडेन वॉट्सऐप की प्राइवेसी को नहीं मानते हैं और वो Signal को प्राइवेसी के लिए बेस्ट ऐप मानते हैं.
प्राइवेसी के लिए पहली चीज एन्क्रिप्शन है. यानी आपके मैसेज ऐसे एन्क्रिप्टेड हैं और कोई दूसरा इसे डिकोड नहीं कर सकता है. दूसरी चीज ये है कि आपके मैसेज स्टोर कहां और किस सर्वर पर हो रहे हैं और आप उस पर कितना भरोसा कर सकते हैं. तीसरा ये है कि आपका डेटा विज्ञापन के लिए यूज हो रहा है या नहीं.Signal
बात यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी की हो तो ये ऐप दुनिया का नंबर-1 है. WhatsApp के फाउंडर ब्रिएन ऐक्टन अब इसी ऐप में निवेश करते हैं और सिग्नल फाउंडेशन के चेयरपर्नस भी हैं. इस ऐप में वीडियो कॉल, टेक्स्ट मैसेज का सपोर्ट है. अगर आपके भेजे गए मैसेज को कोई स्क्रीनशॉट लेता है तो आपको बताया जाता है कि चैट का स्क्रीनशॉट लिया गया है.
WhatsApp से पहले से ही ऐप एंड टु एंड एन्क्रिप्शन दिय जाता है. WhatsApp की तरह ये ऐप आपके डेटा को किसी के साथ शेयर नहीं करता है. वॉट्सऐप की कुछ जानकारियां फेसबुक के साथ भी शेयर की जाती हैं, क्योंकि वॉट्सऐप अब फेसबुक की ही कंपनी है.
Telegram
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग के लिए यह ऐप काफी पॉपुलर है. क्योंकि इसमें स्टैंडर्ड चैट्स के लिए क्लाइंट सर्वर एन्क्रिप्शन दिया जाता है. ऐसे में जाहिर कोई भी तीसरा आपकी चैट्स नहीं पढ़ सकता है. प्राइवेट चैटिंग के लिए सेल्फ ड्रिस्ट्रक्शन वाले मैसेज भेज सकते हैं. टाइमर लगा कर मैसेज भेज सकते हैं, ताकि एक समय के बाद वो मैसेज खत्म हो जाएं.
Silence
ये अलग तरीके का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. इसे यूज करने के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होता, क्योंकि ये आम टेक्स्ट मैसेज की तरह काम करता है. यहां आपको अकाउंट बनाने की भी जरूरत नहीं है. इस मैसेजिंग सर्विस एंड टु एंड एन्क्रिप्शन वाली भी है. इसके जरिए किए गए कम्यूनिकेशन्स लोकल आपके फोन पे भी एन्क्रिप्टशन के साथ स्टोर रहते हैं. यानी अगर फोन चोरी भी हो जाता है तो आपके मैसेज प्रोटेक्टेड रहेंगे.





