जब रेप पीड़िता से जज ने पूछा होश उड़ा देने वाला सवाल, कहा- क्या तुमने…

रेप पीड़िताओं को गुनहगार साबित करने की मानसिकता दुनिया के हर कोने में फैली हुई है. महिला को रेप को रोकने के लिए सुझाए गए उपायों को लेकर न्यू जर्सी के एक जज को बिना वेतन के तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है.

एथिक्स कमिटी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को सुपीरियर कोर्ट जज जॉन रूसो के खिलाफ अपनी रेकमेंडेशन भेज दी है जो दक्षिणी न्यू जर्सी के ओसियन काउंटी की बेंच का हिस्सा है. वह 2017 से प्रशासनिक छुट्टी पर हैं.

महिला 2016 में जज रूसो के सामने पेश हुई थी. पीड़ित लड़की ने यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स के खिलाफ रेस्ट्रेनिंग आर्डर जारी करने की मांग की थी. कोर्ट में हुई बातचीत के रिकॉर्ड के मुताबिक, जब महिला ने शख्स से अपनी मुलाकात का जिक्र किया तो रूसो ने पूछा, क्या तुम्हें पता है कि किसी को अपने साथ संबंध बनाने से कैसे रोकना है?

जब महिला ने हामी भरी तो जज रूसो ने आगे कहा, एक तरीका भागना हो सकता है, रूसो ने कहना जारी रखा, अपने पैरों को सिकोड़ लो? पुलिस को बुलाओ? क्या तुमने इनमें से कोई भी एक चीज की थीं?

मथुरा: महिला पुलिसकर्मी पर बेखौफ बदमाशों ने फेंका तेजाब, हालत नाजुक

कोर्ट फाइलिंग और सुनवाई के दौरान रूसो ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने किसी भी तरह से न्यायिक नियमों का उल्लंघन नहीं किया है और वह केवल महिला से ज्यादा जानकारी लेना चाह रहे थे. वह महिला को अपमानित नहीं करना चाह रहे थे.

इस मामले की जांच कर रहे पैनल ने बुधवार को कहा कि रूसो का व्यवहार ना केवल अभद्रतापूर्ण और अनुचित था बल्कि ऐसे सवाल पीड़ित को फिर से प्रताड़ित करने वाले थे.

Back to top button