कुछ चीजो के साथ करे दालचीनी का सेवन, सेहत को होगा लाभ

आपको बता दें डायबिटीज हमारे अग्नाशय में हो रहे इन्सुलिन के स्राव को कम कर देता है। इसमें रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तथा शरीर की धमनियों में बदलाव आने लगता है। एक बार डायबिटीज की बीमारी होने के बाद वह कभी खत्म नहीं होती, लेकिन इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज के लक्षण बार-बार भूख और प्यास लगना, अधिक से अधिक पेशाब आना, त्वचा में एक बार घाव होने के बाद ठीक होने में समय लगना आदि हैं। इस बीमारी को संतुलित रखने के लिए आप इन चुनिन्दा हर्ब्स का सहारा ले सकते हैं।

यह है इसके सेवन के फायदे 

जानकारी के लिए बता दें जिनका वजन तेजी से बढ़ रहा हो उनके लिए दालचीनी बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। चाय की पत्ती और दालचीनी पाउडर को पानी में उबाल लें और फिर उसमें शहद मिलाकर रोज़ाना खाने से आधे घंटे पहले पी लें। ऐसा करने से आपके शरीर की चर्बी बहुत जल्दी ही आपको कम होती नज़र आएगी। सर्दी-ज़ुकाम के समय दालचीनी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दालचीनी पाउडर, पीसी हुई काली-मिर्च और शहद की कुछ बूंदों को गर्म पानी में मिलाकर पीने से गले को आराम मिलता है।

और भी है कई लाभ 

इसी के साथ पेट दर्द या अपच की शिकायत हो तो दालचीनी आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकती है। दालचीनी आपको उल्टी या दस्त में भी आराम पहुंचाता है। 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर रोज़ाना खाएं। इससे एसिडिटी दूर हो जाएगी और खाना भी सही तरीके से पचेगा। दालचीनी नेचुरल स्वीटनर तो है ही साथ ही साथ इसमें कैल्शियम, मैगनीज़, आयरन, विटामिन के और डाईटरी फाइबर भी अधिक मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिये बहुत लाभदायक है।

Back to top button