सुरक्षाबलों को मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी, ढेर किया जैश सरगना मसूद अजहर…

भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ गुरुवार को बड़ी कामयाबी लगी है. जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के भतीजे और आतंकी मोहम्मद उमर को भारतीय सुरक्षाबलों ने त्राल में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. WION के हाथ यह जानकारी लगी है.
सूत्रों ने WION को बताया कि मसूद अज़हर के भतीजे को बीते 11 मार्च को दक्षिण कश्मीर में मार गिराया गया. जैश मोहम्मद उमर की पहचान के लिए उसके लिए कोडनेम खालिद का इस्तेमाल करता था. सूत्रों ने कहा कि जैश ने एकांत जगह पर उसका अंतिम संस्कार भी किया.
इस एनकाउंटर में एक स्थानीय आतंकी मुदासिर अहमद खान को भी मार गिराया गया. पिछले साल लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले में मुदसिर अहमद खान भी शामिल था.
ऐसे मिलेगी आपको 50 हजार की सैलरी पर 25 हजार पेंशन, जानें कैसे?
वहीं, बीते 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए भीषण आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में मुदासिर भी शामिल था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की तरफ से पीओके के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर का साला मौलाना युसूफ अजहर भी मारा गया. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.





