दही-खीरा सलाद

सामग्री :

1 खीरा, 250 ग्राम दही, 1 टी.स्पून सिरका, पुदीना और चीनी इच्छानुसार।

विधि :

खीरे का कड़वापन दूर करके छील लीजिए, फिर इसके पतले-पतले स्लाइस काट लीजिए। दही में सिरका, चीनी और बारीक कटा पुदीना मिला दीजिए।

दही मिले सिरके में खीरे को भलीभांति मिलाकर परोसिए।

Back to top button