जारी है शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 39,000 के पार बंद

सोमवार को अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर कारोबार करने वाला भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को 39,000 के स्तर पर बंद हुआ है। सुबह 116 अंकों की बढ़त के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिन के अंत में 184 अंकों की बढ़त के साथ 39,056 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 44 अंकों की तेजी के साथ 11,713 के स्तर पर बंद हुआ है।

गौरतलब है कि सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 164 अंकों की तेजी के साथ 38,837 पर और निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ 11,655 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

सुबह के करीब साढ़े 9 बजे निफ्टी ऑटो 0.59 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.12 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.20 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.71 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.48 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.10 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियलिटी 0.94 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल

मंगलवार के कारोबार में सुबह 9 बजे जापान का निक्केई 0.31 फीसद की तेजी के साथ 21574 पर, चीन का शांघाई 0.25 फीसद की तेजी के साथ 3178 पर, हैंगसेंग 0.10 फीसद की तेजी के साथ 29590 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.27 फीसद की तेजी के साथ 2174 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 1.27 फीसद की तेजी के साथ 26258 के स्तर पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 1.16 फीसद की तेजी के साथ 2867 पर और नैस्डैक 1.29 फीसद की तेजी के साथ 7828 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ था।

Back to top button