20 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इन राशियों के लिए बहुत ही शुभ होगा आज का दिन

20 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग
पंचांग : बुधवार, 20 मार्च 2019
- तिथि – चतुर्दशी – 10:45:29 तक
- नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी – 16:17:07 तक
- करण – वणिज – 10:45:29 तक, विष्टि – 20:58:38 तक
- पक्ष – शुक्ल
- योग – शूल – 13:10:16 तक
- वार – बुधवार
20 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
- सूर्योदय – 06:25:55
- सूर्यास्त – 18:32:14
- चंद्रोदय – 17:52:00
- चंद्रास्त – चन्द्रास्त नहीं
20 मार्च 2019 का अशुभ समय
- दुष्टमुहूर्त – 12:04:51 से 12:53:17 तक
- कुलिक – 12:04:51 से 12:53:17 तक
- कंटक – 16:55:23 से 17:43:48 तक
- राहु काल – 12:29:04 से 13:59:51 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम – 07:14:20 से 08:02:45 तक
- यमघण्ट – 08:51:10 से 09:39:36 तक
- यमगण्ड – 07:56:42 से 09:27:29 तक
- गुलिक काल – 10:58:17 से 12:29:04 तक
20 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
- आज का शुभ मुहूर्त समय – कोई नहीं
आज का राशिफल
1. मेष राशिफल
आज आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक सन्दर्भ में थोड़ी सीसावधानी जरूरी है। हालांकि परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी।
2. वृषभ राशिफल
आज नौकरीपेशा जातक वरिष्ठों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में एक नए उद्यम का श्री गणेश हो सकता है या एक नए सौदे को अंतिम रूप मिल सकता है जो भविष्य में अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है।
3. मिथुन राशिफल
आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आज आप में से अधिकतर के लिए आर्थिक पक्ष शुभ है। लेकिन परिवार में संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रख सकता है।
4. कर्क राशिफल
आज आपके लिए आकस्मिक धन वृद्धि का प्रबल योग है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। आपको कुछ अन्य स्रोतों से भी लाभ हो सकता है। अटकलों से बच कर रहें।
5. सिंह राशिफल
आपका नाम और प्रसिद्धि दोनों व्यापक होगी और आपका आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ेगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है।
6. कन्या राशिफल
क़ानूनी मसले या विभागीय कार्यवाही को लेकर आज आपको चिंता रह सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यवहार में नुकसान उठा सकते हैं। अत: सौदों को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें ।
7. तुला राशिफल
वरिष्ठों की सहायता से अपने व्यावसायिक सन्दर्भ में बेहतर स्थिति प्राप्त करेंगे। आपकी कमाई बढ़ने और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होने की संभावना है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और लोकप्रियता भी काफी बढ़ जाएगी।
8. वृश्चिक राशिफल
आज आपको व्यवसाय और आर्थिक सन्दर्भ में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। सफलता मिलेगी और कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी। पेशेवर क्षेत्र में आपके भागेदारी में अच्छी समृद्धि समृद्धि रहेगी। किन्तु शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।
9. धनु राशिफल
यह बहुत अनुकूल अवधि है। आप नए सम्बन्ध बनाएंगे और नए सौदे करेंगे। आपके लिए यात्राएं फलदायक हो सकती हैं। आपकी कुछ इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आप किसी बड़े सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं।
10. मकर राशिफल
आज आपके दुश्मन आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित आर्थिक कमियों का सामना करना पड़ सकता है।
11. कुंभ राशिफल
आज आप में से कुछ अपनी इच्छा-शक्ति का प्रयोग कर अपने प्रयासों को आगे बढ़ने से अपनी समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आप में से कुछ सरकारी अफसरों द्वारा वांछित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
12. मीन राशिफल
आज सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको सीधे टकराव से बचने और अधिक समझौतावादी रवैया अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। संपत्ति-मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता होगी और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए।