अरुणाचल प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस ,चुनाव अभियान की शुरुआत 19 मार्च से

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के 11 अप्रैल को होने वाले चुनावों में कांग्रेस अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल प्रदेश पश्चिम और जे डब्ल्यु वेंगलेट को अरूणाचल पूर्व से उम्मीदवार बनाया है।
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को
प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष ताकम संजॉय ने रविवार बताया कि कांग्रेस चौथी बार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। उसने चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं किया है। संजॉय ने कहा कि प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए 50 उम्मीदवारों के नाम पर प्रदेश इकाई ने निर्णय ले लिया है और कांग्रेस आलाकमान को नाम भेज दिये गये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केे प्रदेश दौरे के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी : आंध्र प्रदेश की 123 व अरुणाचल की 54 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केे प्रदेश दौरे के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना
निधारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी 19 मार्च को ईटानगर आयेंगे और चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वह इंदिरा गांधी पार्क में रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी कार्यकर्ता के साथ बैठक भी करेंगे। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) और जनता दल (एस) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम केन्द्रीय पार्टी है। हमने दोनों पार्टियों के सामने खुला प्रस्ताव रखा था। पीपीए में आंतरिक कलह थी और जद(एस) ने हमारे प्रस्ताव को पंसद कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेंगी।

Back to top button