बिग ब्रेकिंग: जयललिता के बाद, शशिकला संभालेंगी AIDMK की कमान

एआईडीएमके की महासचिव और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 6 दिसंबर को निधन हो गया था। इसके बाद से पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी इस पर सस्पेंस बना हुआ था।sashikala_jaylalita

गुरुवार को पार्टी ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए जयललिता की सबसे करीबी रही शशिकला को पार्टी का महासचिव बनया है।

एआईडीएमके के प्रवक्ता ने कहा कि पूरी पार्टी, कार्यकर्ता और जनता चाहती है कि शशिकला को कमान मिले।

बताते चलें कि मंगलवार को शशिकला को पार्टी के सभी 49 सांसदों का समर्थन मिला था। शशिकला को समर्थन देने की कड़ी में पार्टी के सभी सांसद जयललिता के पोज गार्डन पहुंचे और शशिकला से अनुरोध किया था कि वे पार्टी की कमान संभाले। एआईएडीएमके संसद में कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और राज्यसभा में विधेयकों को पास कराने में अहम भूमिका रखती है।

Back to top button