वाशिंगटन अमरीका में आपातकाल घोषित ‘बम चक्रवात 1,339 उड़ानें रद्द,

वाशिंगटन अमरीका में आए ‘बम साइक्लोन के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 110 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है जिसके चलते 1,339 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कोलोराडो के गवर्नर जॉन हिकेलूपर ने तूफान की वजह से कई जगहों पर आपातकाल घोषित कर दिया है। कोलाराडो के राज्यपाल जेअर्ड पोलिस ने तूफान के मद्देनजर आपातकाल घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ें :-शत्रुघ्न सिन्हा बोले-मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, शायद तेरी महफिल में हम न होंगे
लोगों से कहा गया है कि हो सके तो घरों से बाहर न निकलें।
नैशनल वैदर सर्विस ने कोलाराडो, व्योमिंग, नेब्रास्का और नॉर्थ-साऊथ डकोटा के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि हो सके तो घरों से बाहर न निकलें। कोलोराडो के गवर्नर जॉन हिकेलूपर ने नैशनल गार्ड को राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया है। अमरीका की नैशनल वैदर सर्विस की ओर से लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। डेनेवर में पुलिस के पास इस तूफान की वजह से करीब 120 एक्सीडैंट्स की रिपोर्ट दर्ज हुई है।लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी दफ्तर, स्कूल और बाजार भी बंद कर दिए गए हैं।





