Samsung Galaxy J8 सैमसंग के बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे8 की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई

फिर सैमसंग के एक बजट स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम की गई है. एक मुंबई बेस्ड रिटेलर के मुताबिक भारत में सैमसंग ने Galaxy J8 की कीमत घटा दी है. इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. ये स्मार्टफोन डुअल-रियर कैमरे और 6-इंच की स्क्रीन के साथ आता है. दिसंबर के महीने में भी इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई थी.
मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक, 1,000 रुपये की कटौती के बाद Galaxy J8 को अब 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं. पिछले साल जून के महीने में इस स्मार्टफोन को 18,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था. हालांकि पिछले साल ही दिसंबर के महीने में इस स्मार्टफोन की कीमत 3,000 रुपये तक घटाई गई थी. यानी लॉन्च के बाद से अब तक इसकी कीमत 4,000 रुपये तक घटार्ई जा चुकी है.
Samsung Galaxy J8 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 720×1480 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6-इंच HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस डिवाइस में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है और ये एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है. इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. इसके 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर का अपर्चर f/1.7 है. वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है. साथ ही यहां LED फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी बैटरी 3500mAh की है.
इसके अलावा आपको बता दें सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी S10 सीरीज की भी लॉन्चिंग भारत में कर दी है.

Back to top button