अखिलेश यादव के परिवार को कांग्रेस ने दिया वॉकओवर, नहीं उतारेगी उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसके साथ ही अब कांग्रेस ने दिया वॉकओवर कि वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के खिलाफ अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी।
ये भी पढ़ें :- पीएम मोदी फिर बने लोकसभा चुनाव 2019 के विजय रथ के सारथी, करेंगे इतनी सभाएं
अखिलेश ने साफ कर दिया था कि वह अमेठी और रायबरेली से नहीं उतारेंगे उम्मीदवार
बता दें कि उत्तर प्रदेश को लेकर पहले ही समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन कर लिया है, जिसमें उन्होंने 80 में से 78 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसी के साथ अखिलेश ने ये साफ कर दिया था कि वह अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। कांग्रेस पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के हाईकमान ने अब तय किया है कि वो मैनपुर, आजमगढ़ एवं कन्नौज से किसी को भी टिकट नहीं देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें :- आप जलाएगी भाजपा का घोषणापत्र तो गोयल केजरीवाल के चुनावी वादे को करेंगे दहन
कांग्रेस अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव एवं मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र के खिलाफ उतार रही है अपने उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से टिकट दिया गया है और चर्चा है कि अखिलेश खुद आजमगढ़ से तो कन्नौज से पत्नी डिंपल यादव से अपना पर्चा भरेंगे। जबकि, कांग्रेस अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव एवं मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतार रही है।





