मोदी और स्मृति का सन्तुलन बिगड़ा, पांच साल तक जांच क्यों नहीं कराई: कांग्रेस

नई दिल्ली। भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। बुधवार को आरोप लगाया कि बदले की भावना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सन्तुलन खो बैठे हैं और बिना सिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी सवाल किया कि पांच वर्षों से मोदी सरकार ने जांच क्यों नहीं कराई? सुरजेवाला ने कहा कि हार नजदीक देखकर मोदी जी लड़खड़ा रहे हैं , भटका भी रहे हैं। लेकिन 2019 में भी वह तीन प्रान्तों की तरह हारने वाले हैं।
राहुल गांधी से नफरत और बदले की आग में मोदी  और स्मृति ईरानी  इतने अंधे हो गए
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी से नफरत और बदले की आग में मोदी  और स्मृति ईरानी  इतने अंधे हो गए हैं कि वह सन्तुलन खो बैठे हैं और रोजाना बे सिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी पांच साल से सरकार है। आपने अब तक जांच क्यों नहीं की? सारी जांच एजेंसियां उनके पास हैं तो फिर 2019 में आरोप लगाने के लिए इंतजार क्यों कर रहे थे? उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है।
ये भी पढ़ें :-यूपी के लोग ‘बुआ और बबुआ’ गठबंधन को करेंगे cock-a-snook
भाजपा ने यह हमला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद किया
स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि किसी अयोग्य और अशिक्षित व्यक्ति के मंत्री बनने पर यही सब होता है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने हरियाणा में जमीन खरीद के एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि एचएल पाहवा नाम के एक शख्‍स के यहां प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की रेड में उसके पास से राहुल गांधी के साथ लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह माना गया है कि संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है। भाजपा ने यह हमला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहली रैली के बाद किया है।

Back to top button