इन छुट्टियों में मना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये जगह हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

छुट्टियों का असली मजा घूमने में है। खासतौर पर हिल स्टेशन पर जाना आपके लिए वैकेशन के मजे को और भी बढ़ा देगा। यदि आप गर्मियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेसेस जो आपकी छुट्टियों के मजे को बढ़ा देंगे।
गर्मी के छुट्टियों मेंं घूमंने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है मनाली घूमने जाने का । यहां हर साल लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। यहां की साफ हवा आपकी थकान दूर कर देती है। मनाली चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है यहां हर तरफ आपको हरियाली नजर आएगी। यहां आप बाइकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
हार्सिली हिल्स- पूरे आंध्र प्रदेश में इससे खूबसूरत नजारा आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। अगर आप अपने भागदौड़ की जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो एक बार यहां घूमने जा सकते हैं। यहां आपको हर जगह अलग-अलग तरह के खूबसूरत पौधे देखने को मिलेंगे। यहां आप जॉगिंग और ट्रेकिंग का भी मजा उठा सकते हैं। अगर आपको प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा लगता है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट होगी।
औली- इस जगह का नाम सबसे ठंडी जगहों में आता है। यहां की सुबह-सुबह की किरणे और हरियाली सबका मनमोह लेती है। यहां पर लोग सुहाने मौसम के साथ-साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठाते हैं।





