गहलोत सरकार का बड़ा फैसला: शहीदों के नाम पर रखे 15 राजकीय स्कूलों के नाम

जयपुर: राजस्थान के पाठ्यक्रम में शहीदों को शामिल करने के सरकार के निर्णय की सराहना अभी प्रदेश में चारों ओर हो रही है. और इसी बीच कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 15 सरकारी स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर करने के आदेश जारी कर दिए. चुरु, नागौर, झुंझुनू, अलवर, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर जिले के 15 स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है. गहलोत सरकार का बड़ा फैसला: शहीदों के नाम पर रखे 15 राजकीय स्कूलों के नाम

पूर्व बीजेपी सरकार के समय में इन स्कूलों के नाम बदलने की फाइलें भेजी गई थी लेकिन लंबे समय से यह फाइलें लंबित चल रही थी. वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इन फाइलों पर त्वरित फैसला लेते हुए स्कूलों के नामकरण का आदेश जारी किया.

पिछले दिनों पुलवामा में हुए आतंकी हमले में राजस्थान के 5 जवान शहीद हुए थे और राज्य सरकार ने इन शहीदों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला तो लिया था. साथ ही कहा था कि यदि इन शहीदों के नाम पर स्कूल नामकरण करने की कोई फाइल आई तो उसपर त्वरित गति से निर्णय लिया जाएगा लेकिन अभी तक पुलवामा में शहीद हुए किसी भी शहीद की फाइल तो नहीं आई. लेकिन पिछली सरकार में लंबित 15 फाइलों का निस्तारण वर्तमान सरकार ने कर दिया है. 

राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 15 सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया है. इनमें से चुरु, नागौर और झुंझुनू जिले के तीन-तीन राजकीय स्कूल, अलवर एवं सीकर जिले के 2-2 राजकीय स्कूल, जैसलमेर और जोधपुर के एक-एक राजकीय स्कूल का नामकरण शहीदों के नाम से किया है.

Back to top button