मार्च में फेस्टिवल की छुट्टियों में जाने के लिए बेस्ट है ये जगहे…

मार्च में घूमने वाली जगहों के तलाश की कई वजहें हो सकती हैं जिसमें से दो खास हैं। पहला, क्योंकि मार्च में मौसम सुहावना होता है और साथ ही इस महीने शिवरात्रि और होली जैसे फेस्विटल्स के चलते छुट्टियां भी मिलती हैं जिसे घूमने-फिरने वाले लोग घर में बैठकर बिताना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। तो क्यों न इसका फायदा उठाते हुए नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाएं।मार्च में फेस्टिवल की छुट्टियों में जाने के लिए बेस्ट है ये जगहे...

1. वेलास विलेज, रत्नागिरी

महाराष्ट्र के पश्चिम तट पर बसा रत्नागिरी का वेलास गांव खासतौर से मछली पालन के लिए जाना जाता है। मुंबई से लगभग 220 किमी का सफर तय करके आप यहां तक पहुंच सकते हैं। इस गांव के ज्यादातर घर पारंपरिक तरीकों से बने हुए हैं। गांव को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करते हैं वेलास बीच। मार्च का महीना यहां जाने के लिए इसलिए परफेक्ट है क्योंकि इस दौरान यहां टर्टल फेस्टिवल का आयोजन होता है। जब आप ढेर सारे कछुओं को बीच पर चहलकदमी करते हुए देख सकते हैं।

आसपास घूमने लायक जगहें

हरिहरेश्वर बीच, केलसी बीच, विक्टोरिया फोर्ट, दिवेगर बीच और मुरूड

2. गोवा

मार्च में घूमने-फिरने के लिए गोवा की प्लानिंग भी बेस्ट रहेगा क्योंकि उस दौरान न सिर्फ यहां का मौसम खुशगवार होता है बल्कि शिगमो फेस्टिवल के चलते पूरे शहर का माहौल अलग ही रंग में डुबा हुआ रहता है। यहां आकर नावों की अलग-अलग परेड देखने के साथ लोकनृत्य, संगीत को भी एन्जॉय किया जा सकता है। गोवा में इतने सारे बीच हैं कि उन्हें देखने के लिए एक से दो दिन का समय काफी नहीं। उगते और ढलते सूरज का अलग ही नजारा बीच पर देखने को मिलता है।

आसपास घूमने वाली जगहें

अगोडा फोर्ट, दूधसागर फॉल्स, दीवर आइलैंड, ग्रैंड आइलैंड, मापुसा और अंजुना मार्केट जाकर आप गोवा का अनोखा एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

3. लक्षद्वीप

शांत लक्षद्वीप को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं साफ नीले पानी वाले बीच। मार्च में यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है जब आप कम्फर्टेबल होकर यहां के हर एक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे यहां के कुछ एक बीच की खूबसूरती मानसून के दौरान चरम पर होती है। अगर आप स्विमिंग के साथ बीच पर मौजमस्ती करना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ यहां आने का प्लान बनाएं।

आसपास घूमने वाली जगहें

मिनीकोय आइलैंड, अगाती आइलैंड, बंगाराम, कदमत, अमीनदीवी, अंडरेट्टी आइलैंड्स यहां घूमने वाली बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं।

4. हैवलॉक आइलैंड, अंडमान

फरवरी से मार्च का महीना अंडमान घूमने के लिए है परफेक्ट। शांत और सुकून का एहसास कराने वाला यहां का खुशगवार मौसम, खूबसूरत समुद्र इस आइलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं स्कूबा डाइविंग के भी बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए मार्च में ही करें आने की प्लानिंग।

आसपास घूमने वाली जगहें

राधानगर बीच, एलिफेंट बीत, सीतापुर बीच, विजय नगर बीच और कालापत्थर बीच के मनमोहक नजारों को कैमरे में कैद करना न भूलें।

5. ऊटी

वैसे तो ऊटी जाने की प्लानिंग आप साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन मार्च महीने से जून के बीच इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट होता है। ऊटी को खासतौर से हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है। हरे-भरे चाय के बागान, झीलें और पहाड़ों से गिरते झरने देखकर ऐसा लगता है जैसे आप फिल्म के किसी लोकेशन पर पहुंच गए हैं।

आसपास घूमने वाली जगहें

ऊटी लेक, शूटिंग प्वाइंट, लेडी केनिंग सीट, सेंट स्टीफन चर्च, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, डोडाबेट्टा पीक यहां आकर बिल्कुल भी मिस न करें।

6. कुर्ग

कुर्ग की खूबसूरत वादियां भी पूरे साल अपनी बाहें फैलाकर सैलानियों का स्वागत करती हुई नज़र आती हैं लेकिन मार्च के महीने में प्रकृति कुर्ग को सजाना शुरू करती है। मार्च में यहां स्टॉर्म फेस्टिवल के भी मजे ले सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम 10 डिग्री से नीचे और 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाता।

आसपास घूमने वाली जगहें

अबे फॉल्स, नागरहोल नेशनल पार्क, वायनाड वाइल्डलाइफ सेंचुरी, इरुपु फॉल्स, दुबारे एलिफेंट कैंप, राजा सीट और पुष्पगिरी बहुत ही अच्छी जगहें हैं।

Back to top button