अगर गुरूवार के दिन करेंगे ये काम, तो आपको मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे

दुनिया का हर व्यक्ति यह चाहता हैं, कि वह दुनिया का सबसे अमीर और सबसे अधिक प्रसन्न व्यक्ति बन जाए और इसके लिए वह लाखो जतन और उपाय भी करता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हे करने के बाद आप अमीर बन सकते हैं और आपके धन पाने की इच्छा खत्म हो सकती है. जी हाँ, आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में.अगर गुरूवार के दिन करेंगे ये काम, तो आपको मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे

उपाय –

* जी दरअसल हिंदू धर्म शास्त्रों में पीपल के वृक्ष पर देवी-देवताओं का वास माना जाता हैं और इसकी पूजा अर्चना भी की जाती हैं. इसी के साथ अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो इस विजय एकादशी यानी 2 मार्च को पीपल के 11 पत्ते लें और इनपर हल्दी से ‘ॐ नमोः भगवते श्री विष्णु रूपाय नमः’ मंत्र को लिखें. इसी के साथ ही साथ यह भी ध्यान में रखें की इस खास मंत्र का अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए अगर आप इसे गरूवार के दिन भी करते हैं तो आपको लाभ होगा.

* कहते हैं यदि कोई व्यक्ति किसी पीपल के नीचे शिवलिंग स्थापित करता है और नियमित रूप से उस शिवलिंग का पूजन करता है तो सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं और उसे खूब सारा धन धान्य मिलता है.

* कहा जाता है शनिवार के दिन किसी मंदिर में जाएं जहाँ पर पीपल लगा हो वहां पर शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल चढ़ाएं और पीपल पर जल में दूध और काले तिल मिलाकर जल चढ़ाने से खूब सारा धन-धान्य मिल जाता है.

* ऐसा भी कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में शनि दोषयुक्त हो, अथवा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से जूझ रहा हो, उन्हें शनिवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय पीपल पर जल चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करने से लाभ होता है.

Back to top button