वीडियो: भाजपा वाले झूठे हैं और वायुसेना ने कोई Surgical Strike2 नहीं की, सपा नेता के इस बोल को सुनकर…

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर भारतीय वायुसेना की ओर से मंगलवार को Surgical Strike2 की थी। इस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने सवाल उठाया है। इससे संबंधित वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि उन्होंने इस वीडियो को अपना मानने से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है।

पंडित सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कहते दिख रहे हैं कि भाजपा वाले पाकिस्तान से बात कर वहां कुछ जगहों पर मकान खाली कराएंगे। फिर वहां हमले करेंगे। ये भाजपा वाले झूठे हैं और वायुसेना ने कोई Surgical Strike2 नहीं की है। उन्होंने आगे वीडियो में यह भी कहा है कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा ने पाकिस्तान से बात करके वहां खाली मकान पर बम गिराया है। Surgical Strike2 में कोई भी आतंकी मारा नहीं गया है।

एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी, DGP ने जिलों के कप्तानों को दिए ये निर्देश  

Back to top button