पाक को पुलवामा का जवाब: शहीद मेजर चित्रेश के पिता ने वायुसेना को सलाम करते हुए दिया बड़ा बयान

देहरादून निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट 16 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए थे। उनके पिता ने पीओके में आज हुई एयर स्ट्राइक पर वायुसेना को सलाम किया है।पाक को पुलवामा का जवाब: शहीद मेजर चित्रेश के पिता ने वायुसेना को सलाम करते हुए दिया बड़ा बयान

उनके पिता एसएस बिष्ट ने कहा कि आज पीओके में हुई एयर स्ट्राइक उचित समय पर लिया गया फैसला है। लेकिन ये केवल पांच प्रतिशत ही है।

उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं मिलकर पाकिस्तान से बदला लें। आतंकियों का नाम लेकर वहां की सेना आतंक फैलाने का काम करती है।

कहा कि बेटे की शहादत का बदला अभी और बड़ा होना चाहिए। आज की कार्रवाई के लिए उन्होंने भारतीय वायुसेना के पाइलेट्स को सलाम किया।

बता दे कि शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए थे। सात मार्च को उनकी शादी होने वाली थी।

Back to top button