बार-बार आ रही है शादी में बाधाएँ, तो इस आसान उपाय को करते ही हो जाएगी चट मंगनी पट ब्याह

यदि तमाम कोशिशों के बावजूद शादी की बात नहीं बन पा रही है और उसमें लगतार बाधाएं आ रही हैं, तो आप ज्योतिष के आसान उपाय करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में बताए गए सनातनी उपायों को करने से विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और जल्द विवाह संपन्न होता है।
1.
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सोमवार या गुरुवार के दिन अनार की कलम से बेल के पत्ते पर ”ॐ नमः शिवाय” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही साथ एक माला ”ॐ नमः शिवाय” मंत्र जप करें। भक्ति भाव से 21 सोमवार या गुरुवार को इस उपाय को करने पर विवाह के योग बन जाते हैं।
2.
यदि आपकी शादी की उम्र हो गई है और तमाम कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन रही है तो शीघ्र विवाह के लिए प्रतिदिन स्नान-ध्यान के पश्चात् पार्वती चालीसा का पाठ करें। साथ ही साथ प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
3.
यदि किसी व्यक्ति की तमाम कोशिशों की एक अच्छी जीवनसंगिनी की तलाश खत्म हो पा रही है तो इस मंत्र का जाप करें —
”पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्। तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥”
इस मंत्र के नियमित जप से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती हैं और सुयोग्य जीवनसंगिनी का सपना पूरा होता है।
4.
शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीले रंग का वस्त्र धारण करें। केले के पेड़ की जड़ को बृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें।
5.
यदि विवाह में ज्यादा बाधाएं आ रही हैं तो भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और प्रत्येक गुरुवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।





