9 साल की लड़की की रहस्यमयी मौत का हुआ पर्दाफाश, इस चीज को खाते ही हो गई थी ये हालत

स्पेन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई 9 साल की एक बच्ची की अचानक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि एक आइसक्रीम की वजह से उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजॉर्ट में आइसक्रीम खाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।9 साल की लड़की की रहस्यमयी मौत का हुआ पर्दाफाश, इस चीज को खाते ही हो गई थी ये हालत

बताया जा रहा है कि हबीबा चिश्ती नाम की लड़की अपने पिता वाजिद अजम चिश्ती, मां नादिया और दो भाई-बहनों के साथ स्पेन के कोस्टा डेल सोल में छुट्टियां बिताने गए थे। जहां पहले दिन ही ये दुखद घटना घट गई, जिस दिन वो मिजास टाउन के बीच साइड रिजॉर्ट में पहुंचे थे।

हबीबा चिश्ती अपने माता-पिता और दोनों भाई-बहनों के साथ यहीं पास में ही मौजूद शॉपिंग सेंटर गई थी, जहां उसने आइसक्रीम खाई। इसे खाते ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे मलागा के हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने जानलेवा एलर्जिक रिएक्शन का शक जताया और ट्रीटमेंट शुरू किया। हालांकि, उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे लाइफ सपोर्ट पर रखना पड़ा लेकिन फिर भी बच्ची ने दम तोड़ दिया।

सीएलसी वर्ल्ड रिजॉर्ट एंड होटल्स में ये परिवार रुका था। होटल के स्टाफ ने बताया कि उन्होंने और इमरजेंसी सर्विस ने फैमिली को तुरंत बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। परिवार वालों ने दावा किया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लड़की ने जो आइसक्रीम खाई उसमें बादाम के अंश थे।

फैमिली मेंबर्स का कहना है कि बच्चे को डेयरी प्रोडक्ट और आइसक्रीम से कभी कोई परेशानी नहीं हुआ। उसे सिर्फ नट से एलर्जी थी और आइसक्रीम में इसके अंश भी नहीं थे। हबीबा के कजिन ने कहा कि उन्हें अब भी नहीं समझ आ रहा है कि आइसक्रीम खाने की वजह से हबीबा की मौत हो गई। उन्हें इस बात का पता भी नहीं है कि उसने पूरी आइक्रीम खाई भी थी या नहीं। जबकि हबीबा को बताया गया था कि उस आइसक्रीम में बादाम नहीं है। ऐसे में परिवार के लिए हबीबा की मौत रहस्य बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर भी हबीबा की मौत पर लोगों ने दुख जाहिर किया है। फैमिली ब्रिटेन की रहने वाली है। अब इस घटना के बाद वो बच्ची हबीबा की डेडबॉडी लेकर अपने देश लौट रहे हैं, जहां लोकल मस्जिद में उसके लिए प्रार्थना सभा रखी गई है। इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में परिजनों ने लड़की की मौत पर शोक जताया है।

पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब फ्लाइट में सैंडविच खाने से लड़की की मौत हो गई थी। इंग्लैंड के एक करोड़पति की 15 साल की बेटी नताशा एडनान लंदन से फ्रांस के नाइस जा रही थी। उसने एयरपोर्ट पर Pret a Manger स्टो र से सैंडविच खरीदा था। इसके बाद एलर्जी होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। फ्लाइट में उसकी स्किन पर लाल धब्बे आने शुरू हो गए, तभी उसे मालूम चला कि उसने कुछ गलत खा लिया।

Back to top button