इस दिन आ रहा है REALME 3, कीमत जानकर जरूर खरीदेंगे आप

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अपना नया एक स्मार्टफोन लाॅन्च करने जा रही है. इस नए फोन का नाम सामने आ चुका है और साथ ही इसके फीचर और कीमत का भी खुलासा हो गया है. आपको जानकारी की लिए बता दें कि अपने बेहतरीन स्मार्टफोन को लेकर Realme कम दिनों में ही पॉपुलर हो गयी है. नए फोन का नाम Realme 3 है. इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्पले और शानदार कैमरा मिलेगा. इस दिन आ रहा है REALME 3, कीमत जानकर जरूर खरीदेंगे आप

बताया जा रहा है कि फिलहाल इस फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं और हाल ही में कंपनी ने एक नोटिस जारी करके बात दिया है कि वह 4 मार्च को भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी. तो आइए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में…

इस स्मार्टफोन को डायमंड-पैटर्न बैक डिजाइन और वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जाएगा. जबकि इसके अलावा बॉटम में 3.5mm का जैक भी मिलेगा. इसमें स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन में 6.3 इंच का डिस्पले 13+2MP का डूअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है और इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 636 प्रोसेसर दिया जा सकता है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4200mAh कि बड़ी बैटरी दी सकती है. जो कि VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी की साथ आ रही है. बता करें अब इस फोन की कीमत के बारे में तो स्मार्टफोन 15,000 से रुपये से भी कम में लॉन्च हो सकता है. स्टोरेज के लिए 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 

Back to top button