सेना ने किया बड़ा खुलासा ऐसा था पुलवामा अटैक का मास्टरमाइंड गाजी राशिद, रोज करता था..

पुलवामा में सीआरपीएफ पर अटैक के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है. सेना के एनकाउंटर में पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड और जैश के टॉप कमांडर गाजी रशीद के मारे जाने की खबर है. बता दें कि पुलवामा अटैक में आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ की बस को उड़ा दिया था. घटना में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. 

दरअसल, पिछले साल त्राल में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने स्नाइपर और मौलाना मसूद अजहर के भतीजे को मार गिराया था. इसी के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अपने टॉप कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट गाजी रशीद को कश्मीर भेजा. गाजी कथित तौर पर घुसपैठ कर दक्षिणी कश्मीर पहुंचने में सफल रहा था. 

बड़ा खुलासा: पुलवामा आतंकी हमले में हैंडलर्स ने इस सॉफ्टवेयर सेवा का किया था इस्तेमाल

ऐसा कहा गया था कि गाजी अपने 2 सहयोगियों के साथ दिसंबर में भारत में घुसपैठ किया और दक्षिण कश्मीर में छिप गया. इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले रत्नीपुरा गांव में कुछ ही दिन पहले हुए मुठभेड़ में गाजी रशीद किसी तरह भाग निकलने में सफल हो गया था. 

बता दें कि सुरक्षाबलों ने रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया था. इसमें 55RR, CRPF और SOG के जवान लगाए गए थे. मुठभेड़ में 4 जवान शहीद भी हो गए. आखिरकार गाजी मारा गया. 

सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस बिल्डिंग को ही उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे. गाजी कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था. 

गाजी ने 2008 मे जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन किया और तालिबान में ट्रेनिंग ली थी. 2010 में वह उत्तरी वजीरिस्तान आ गया था.

ट्रेनिंग लेने के बाद से ही गाजी आतंक की दुनिया में शामिल हो गया. कुछ ही समय बाद उसने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के इलाके में युवा लड़ाकों को ट्रेनिंग करनी शुरू दी थी.

Back to top button