अपने बच्चे को लेकर ये महिला सड़कों पर बेच रही हैं ब्रैस्ट मिल्क, हैरान कर देगी वजह

बच्चे माँ-बाप की जान होते है. वो अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं और अगर बात उनकी जान पर आ जाए तो भी वो जी जान लगाकर कैसे भी उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं. वहीं एक माँ की बात करें तो तो अपने बच्चे के लिए खुद की जान दे भी सकती हैं. ये कहना गलत नहीं है कि दुनिया में माँ के बराबर कोई  नहीं हो सकता. ऐसा ही एक मामला हम बताने जा रहे हैं जहाँ एक माँ अपनी बेटी के इलाज के पैसे जुटाने के लिए सड़क पर अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचने को मजबूर हो गयी है. जी हाना, ये माँ खुद का ब्रैस्ट मिल्क बेचकर अपने बच्चे के लिए पैसे जमा कर रही है. आइये जानते हैं क्यों कर रही है ये महिला.सड़कों पर अपने बच्चे को लेकर ये महिला बेच रही हैं ब्रैस्ट मिल्क, हैरान कर देगी वजह

माँ बेच रही है अपना ब्रेस्ट मिल्क 

एक माता-पिता अपनी बच्ची के इलाज के लिए कम से कम एक लाख युआन (करीब दस लाख 17 हज़ार रुपये) की जरूरत है. एक वीडियो के जरिये उन्होंने ये बात शेयर की है. इस वीडियो को चीन के गुवान्डूंग प्रांत के एक बड़े शहर शेंजन में फिल्माया है. 

ICU में भर्ती है बेटी 

उनकी बेटी आईसीयू में भर्ती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी और इसे शेयर करते हुए लिखा कि, ‘सेल मिल्क, सेव गर्ल’. कुछ यूजर्स ने उस जगह के पास से गुजरने वाले लोगों से ‘माता-पिता को पैसे देने’ की अपील की.

Back to top button