इस कंगारू दिग्गज ने कहा, भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और मौजूदा टीम के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और इंग्लैंड वन-डे विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार होंगे। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनकी टीम के पास भी खिताब का बचाव करने का पूरा मौका होगा।इस कंगारू दिग्गज ने कहा, भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार

पोंटिंग ने कहा कि निलंबित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी के बाद 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया खिताब बरकरार रख सकता है।

उनसे जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकता है तो उन्होंने कहा, ‘बिलकुल जीत सकता है। मौजूदा फॉर्म को देखे तो भारत और इंग्लैंड अभी सबसे मजबूत टीमें हैं। अगर आप हमारी टीम में वार्नर और स्मिथ को जोड़ लेंगे तो यह भी दूसरी टीमों की तरह मजबूत नजर आएगी।’

ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 26 वनडे मुकाबलों में से सिर्फ चार जीत पाई है। तीन बार विश्व कप खिताब जीतने वाले 44 वर्षीय पोंटिंग ने कहा कि मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कहा रहा हूं कि मैं इस टीम का कोच हूं। इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे खिलाड़ियों के अनुकूल होगी। मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया भी प्रबल दावेदार होगा।

Back to top button