इस अरबपति को सिर्फ Follow करने के लिए मिल रहे है 6 करोड़ रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम…

जापान के एक अरबपति बिजनेसमैन ने एक ऐसा ऑफर दे डाला कि दुनियाभर में हंगामा मच गया। दरअसल, युसाकू माएजावा नाम के इस शख्स ने 5 जनवरी को एक ट्वीट करते हुए घोषणा की थी कि इस ट्वीट को रिट्वीट करने और फॉलो करने वाले 100 लकी विनर्स के बीच वह 100 मिलियन येन (6 करोड़ रुपये से ज्यादा) इनाम के तौर पर बांटेंगे। फिर क्या था, कुछ ही घंटे में यह ट्वीट वायरल हो गया।उनके इस ट्वीट के 5.8 मिलियन रिट्वीट हो चुके हैं।
युसाकू मेजावा सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन रिटेलर जोजोटाउन के संस्थापक हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-‘जोजोटाउन की नई साल की सेल इतिहास में सबसे तेज रही है और अब तक हमने 10 बिलियन येन (लगभग 6.5 अरब रुपये) का सामान बेचा है। इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए मैं आप में से 100 लोगों को 100 मिलियन येन (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) नकद दूंगा। अप्लाई करने के लिए मेरे हैंडल को फॉलो करें और इस ट्वीट को रिट्वीट करें।’
इसके बाद तो देखते देखते उनके ट्वीट ने रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले ये रिकॉर्ड कार्टर विलकिंसन के पास था। कॉलेज स्टूडेंट कार्टर के ट्वीट को 35.8 लाख रिट्वीट्स हुए थे। 2017 में उन्होंने एक साल तक फास्ट फूड चेन से फ्री चिकेन नगेट्स पाने के लिए लोगों ने अपने ट्वीट को रिट्वीट करने की अपील की थी। जोजोटाउन के संस्थापक युसाकू मेजावा ने करोड़पति बनाने के लिए ट्वीट किया. जिसका रिस्पॉन्स शानदार रहा है।
यहाँ जिंदा आदमी को दफन कर मनाते हैं जश्न, फिर उसके बाद करते है…
चांद पर जाने का टिकट भी ले रखे हैं मेजावा
युसाकू मेजावा सबसे सफल बिजनेसमैन हैं. बिजनेस के साथ-साथ वो कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं। उनके पास पिकासो की पेटिंग से लेकर बुगाती की सुपर कार भी है। चांद पर जाने का टिकट भी उन्होंने खरीद रखा है। उनको 2023 में चांद पर जाने वाले रॉकेट का पहला पैसेंजर चुना गया है। 10 साल में उन्होंने बिजनेस को फर्श से अर्श तक ले गए। उनके कपड़े जापान में काफी पॉपुलर हैं।





