बड़ा हादसा: इथोपिया हेलीकाप्टर दुर्घटना में 3 मरे, 10 घायल

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा इथोपियाई सेना का एक हेलीकाप्टर दक्षिण सूडान सीमा के पास स्थित विवादित इलाका अबेई के निकट शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोग मारे गये और 10 अन्य घायल हो गये। बड़ा हादसा: इथोपिया हेलीकाप्टर दुर्घटना में 3 मरे, 10 घायल

उन्होंने बताया,“ यूथोपियाई सेना का हेलीकाप्टर, जिसपर कुल 23 लोग सवार थे, शनिवार को तड़के यूनीस्फा परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

अपने आधिकारिक फेसबुक साइट पर जारी वक्तव्य में यूनीस्फा ने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। यूनीस्फा के कार्यकारी प्रमुख एवं बल के कमांडर मेजर जनरल गेब्रे अधना वुल्डेज्गु ने कहा कि इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। बयान में कहा गया, “एमआई-8 हेलीकॉप्टर इथोपिया के सैनिकों को कडुगली से अबेई की ओर जाने के लिए रुटीन अभियान पर था कि रास्ते में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यूनीस्फा की एकमात्र टुकड़ी देश में योगदान दे रही है। इथोपिया वर्तमान में अपने सैनिकों को कडुगली से अबेई के अलग-अलग स्थानों पर तैनात का रही है। संयुक्त राष्ट्र के मिशन को वर्ष 2011 में इस क्षेत्र में तैनात किया गया था। उस दौरान संसाधन संपन्न अबेई में हिंसक झड़पें हो रही थीं जबकि दक्षिण सूडान सूडान से अपनी स्वतंत्रता की आधिकारिक घोषणा करने वाला था। लगभग 4,500 इथोपियाई सैन्यकर्मी क्षेत्र में यूनीस्फा के शांति स्थापना प्रयासों में शामिल हैं। इस बीच, अबेई का इलाका सूडान और दक्षिण सूडान की ओर से घोषित विवादित इलाका है।

Back to top button