भारत में महिला सशक्तीकरण के लिए दो परियोजनाओं को लांच करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में पांच करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत निजी क्षेत्र की साझेदारी से भारत में दो परियोजनाओं को लांच करने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप कर रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के वैश्विक विकास और समृद्धि इनिशिएटिव को शुरू करने के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। भारत में महिला सशक्तीकरण के लिए दो परियोजनाओं को लांच करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

इसके अलावा विदेश मंत्रालय का वैश्विक महिला मुद्दों का कार्यालय माइक्रोफाइनेंस नागरिक समाज संगठन के साथ मिलकर ‘वी राइज’ कार्यक्रम शुरू करेगा। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाले मुश्किलों को कम करना है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य साल 2025 तक विकासशील देशों में पांच करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंचा जाएगा और यह काम इवांका करेंगी। हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे अपने देशों और दुनियाभर में करोड़ों परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकें।’

Back to top button