पनीर पॉकेट रेसिपी…

पनीर पॉकेट एक सिंपल लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। अगर आपके घर अचानक से मेहमान आ जाएं और आप कुछ अच्छा बनाना चाहती हैं लेकिन आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो ऐसे में आप ये सिंपल रेसिपी बना सकती हैं। यह रेसिपी कम समय में और बिना ज्यादा मेहनत के बनाई जा सकती है। आप इसे किटी पार्टी, हाउस पार्टी , गेम नाइट या बच्चों के लंचबॉक्स के लिए भी बना सकती हैं। फिर देर किस बात की अपने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इस रेसिपी को शेयर करना न भूलें।
पनीर पॉकेट रेसिपी की सामग्री
200 ग्राम मैदा
एक चुटकी बेकिंग सोड़ा
100 ग्राम पनीर
एक चम्मच टोमैटो सॉस
एक कप ब्रेड क्रम्स
नमक स्वादानुसार
दो चम्मच धनिया पत्तियां
तेल तलने के लिए
पनीर पॉकेट रेसिपी बनाने की विधि-
Step 1
इस लजीज डिश को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बोल में 50 ग्राम मैदा के साथ 4 चम्मच पानी डालें और दोनों को आपस में मिक्स करके एक थिक पेस्ट बना लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलकर गर्म पानी से मिक्स कर लें। इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें।
Step 2
अब पनीर, मिक्स चिली सॉस, टमेटो सॉस, नमक, धनिया की पत्तियों को मिलकार छोटे-छोटे क्यूब्स बनाकर अलग रख दें।
Step 3
अब मैदा की गोलियां बनाकर उसे बेलन से बेल लें। बेलकर इसे स्कवेयर के शेप में चार बराबर पार्ट में काट लें।
Step 4
एक पार्ट में पनीर का मिश्रण भरकर उसे फोल्ड कर लें। बाकी पार्ट की भी इसी तरह स्टफिंग कर लें। इस पनीर पॉकेट को मैदे के पेस्ट में डुबोकर फिर ब्रेड क्रम्स की प्लेट पर घूमा लें। अब इन पॉकेट्स को डीप फ्राई कर लें। लजीज पनीर पॉकेट बनकर तैयार है सॉस और चटनी के साथ सर्व करें।





