जल्द शुरू होगी ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज, शतक पूरा करने मैदान में उतरेगी भारतीय महिला टीम

वेलिंगटन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज में ट्वंटी-20 मैचों का अपना शतक पूरा करेगी।
भारतीय महिला टीम ने अब तक 98 मैच खेले हैं जिनमें से उसने 53 मैच जीते हैं और 43 हारे हैं। भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आठ ट्वंटी-20 मैचों में तीन मैच जीते हैं और पांच हारे हैं। महिला टीम का इस मामले में रिकॉर्ड पुरुष टीम से बेहतर है जिसने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आठ मैचों में सिर्फ दो मैच जीते





