ब्रिटेन ने विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश दिए

लंदन। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावीद ने सोमवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को करारा झटका देते हुए उसे भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। विजय माल्या (63) दिसंबर में ब्रिटेन की एक अदालत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी चुनौती हार चुका था।
प्रत्यर्पण संधि की प्रक्रियाओं के तहत चीफ मजिस्ट्रेट का फैसला गृह मंत्री को भेजा गया था, क्योंकि सिर्फ गृह मंत्री ही विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश देने के लिए अधिकृत हैं।
ये भी पढ़ें:- मौनी अमावस्या पर डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी 
अप्रैल 2017 में स्कॉटलैंड यार्ड की ओर से तामील कराए गए प्रत्यर्पण वॉरंट पर विजय माल्या जमानत पर है। यह वॉरंट उस वक्त तामील कराया गया था जब भारतीय अधिकारियों ने किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख विजय माल्या को 9,000 करोड़ रुपए की रकम की धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में आरोपित किया था।

The UK Home Office has signed an order approving the extradition of fugitive liquor baron Vijay Mallya to India
Read @ANI Story | https://t.co/ypdkfEqvu8 pic.twitter.com/tjHxzXkuIi
— ANI Digital (@ani_digital) February 4, 2019

ब्रिटेन की अदालत ने कहा था कि वह भारत सरकार की ओर से दिए गए विभिन्न आश्वासनों से संतुष्ट है, जिसमें जेल की एक सेल का वीडियो भी शामिल है।
 

Back to top button