मंडल स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन शीघ्र

सुलतानपुर, 05 फरवरी (UjjawalPrabhat.Com)। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक आवश्यक बैठक शहर के एक निजी होटल में व्यापारी नेता अजय साहू की अध्यक्षता व संगठनमंत्री श्याम बहादुर जंगी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में पधारे प्रदेश महामंत्री आलोक आर्य के निर्देश पर सुलतानपुर में एक मंडल स्तरीय व्यापारी सम्मेलन कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित हुआ जिसमें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
जिले में हो रहे व्यापारी सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर जिला अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने सभी पदाधिकारियों को अलग अलग दायित्व सौंपा। इस अवसर पर अनिल बरनवाल ने आजीवन सदस्यता व अशोक गुप्ता व अनुज सोनी ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यापारी नेता डी पी गुप्ता ने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार के चलते आम व्यापारी का लगातार शोषण उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारियों के खिलाफ लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इन सभी दिक्कतों पर व्यापारी सम्मेलन में विस्तृत रूप से चर्चा होगी। इस अवसर पर सरदार महेंद्रपाल सिंह, दिलीप गुप्ता, प्रदीप बरनवाल, संजय कसौंधन, कमल सेठ, विनोद लोहिया, आलोक पारोलिया, दुर्गा प्रसाद मोदनवाल, राहुल सेठ, संजय कसौंधन, अशोक वर्मा, सुनील मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





