‘घर‘ फाउंडेशन ने किया निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

सुलतानपुर, 04 फरवरी (UjjawalPrabhat.Com)। घर सुलतानपुर फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन सुमन हॉस्पिटल के पीछे वल्लीपुर गाँव मे किया गया। जिसमें डॉ. प्रियंका (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रतिभा उपाध्याय (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पवन सिंह (फिजिशियन), डॉ. आशुतोष शुक्ला (फिजिशियन), डॉ. राहुल मिश्रा (फिजिशियन), डॉ. संदेश (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मोहम्मद अहमद (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. जितेंद्र प्रसाद (स्किन रोग विशेषज्ञ), डॉ. सत्यम शुक्ला (दन्तरोग विशेषज्ञ), डॉ. सरिता इराज (डायटीशियन) सम्मलित हुए। अपनी विशिष्ट सेवाए दी। इस कैम्प में 350 मरीजों का इलाज कर दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं संस्था के द्वारा 200 सेट कपड़ो का वितरण भी गाँव के लोगो को किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य प्रहलाद गुप्ता ने बताया की इस तरह के आयोजन से गाँव वालों की मदद होती है जो की हमारे लिए एक अच्छी बात है। हमारी संस्था घर सुलतानपुर फाउंडेशन आगे और भी इस तरह के कैम्प की लगाती रहेगी। इस मौके पर अनूप मिश्रा, अनुज विश्वकर्मा, मगनदीप, सूरज जायसवाल, सौरभ अग्रवाल समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 
shikhar satta 1
 

Back to top button