ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में आई भयंकर बाढ़ से हजारों लोग बेघर

देश में आये महाप्रलय यानि जबर्दस्त बाढ़ से हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है। वही हजारों घरों को खतरे में बताया गया है। रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 2000 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में हालात और खराब होने की बात कही है। बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ सड़कों पर आ गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
ऐसे आया नदी में महाप्रलय
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउंसविल शहर में हर जगह पानी भर गया है। शहर में बिजली नहीं है। कई लोग अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। क्वींसलैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाढ़ के चलते हालात और खराब हो सकते हैं। शहर का संपर्क बाकी इलाकों से कट सकता है। बताया जा रहा है की सैकड़ों घरों को खाली करा लिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है की इस इलाके में साल में 2 मीटर बारिश होती है, लेकिन कुछ कस्बों में सालभर की बारिश हो चुकी है। इंघम कस्बे में बीते 24 घंटे में 50.6 सेमी पानी बरस गया। यहां एक घंटे में ही 14.5 सेमी बारिश हो गई। इसी कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.





