टूट सकता है इनेलो-बीएसपी गठबंधन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिए संकेत

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब चौटाला परिवार के एक होने पर ही गठबंधन कायम रखेगी, ऐसा ही कुछ लखनऊ की समीक्षा बैठक से निकल कर आया है. बसपा सुप्रीमो मायावती की निगाह में बसपा- इनेलो गठबंधन से उनकी पार्टी का मूवमेंट प्रभावित हो सकता है, साथ ही लोकसभा के साथ-साथ हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में इसका नाकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है.टूट सकता है इनेलो-बीएसपी गठबंधन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिए संकेत
इसी राय के आधार पर बहुजन समाज पार्टी आने वाले दिनों में कोई बड़ा फैसला कर सकती है, जिसके संकेत पार्टी सुप्रीमो मायावती ने दिए. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लखनऊ में हुई लोकसभा चुनाव की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा बैठक के दौरान हरियाणा के राजनीतिक हालात पर गंभीरता से विचार किया गया.

चौटाला परिवार में पड़ी फूट और जींद उपचुनाव समेत कई विषयों पर हरियाणा बीएसपी पदाधिकारियों की बसपा सुप्रीमो मायावती ने राय जानी. मायावती को उनकी पार्टी के नेताओं ने फीडबैक दिया कि चौटाला परिवार की आपसी खींचतान व कलह से बसपा- इनेलो गठबंधन भी प्रभावित होगा.

Back to top button