शादी के ढाई महीने बाद रणवीर सिंह के साथ हुआ कुछ ऐसा, पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए कर बैठे….

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी न केवल रील बल्कि रियल लाइफ में भी सबकी फेवरेट जोड़ी बन गई है। शादी से लेकर अब तक जितनी भी इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। जन्मदिन के दिन दीपिका पादुकोण ने अपनी वेबसाइट लांच की थी। इस वेवसाइट पर अब रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है।शादी के ढाई महीने बाद रणवीर सिंह के साथ हुआ कुछ ऐसा, पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए कर बैठे....

रणवीर सिंह ने दीपिका की इस वेबसाइट पर लिखा – ‘दीपिका बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं यह बात इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं। मेरी फीलिंग्स उनके लिए क्या है यह बताने के लिए मेरे पास जैसे शब्द ही नहीं हैं। फिर भी मैं कोशिश करता हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दुनिया में मैं उनके सबसे करीब हूं। मैं उन्हें व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह से जानता हूं। दीपिका अपने भीतर एक ब्रह्मांड का पोषण करती है जिसमें असीम प्यार, दया, बुद्धिमान, सुंदरता का समायोजन है। यह सभी चीजें उन्हें दुनिया का बेहतरीन एक्टर बनाती हैं। उनका अनुशासन और काम के प्रति कमिटमेंट का कोई तोड़ नहीं है।’

रणवीर ने आगे लिखा – ‘दीपिका की कामयाबियों ने समय के साथ पूरे खेल को बदल कर रख दिया है। एक महिला इतनी धार्मिक और सदाचार से भरी होती है कि सम्मान की पात्र होती है। कभी -कभी मैं रुक जाता हूं और इतनी स्पेशल सोल की प्रशंसा करता हूं। मैं दुनिया सबसे ज्यादा गौरवान्वित पति हूं। उन्होंने मुझे बेस्ट मैन बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मेरी जिंदगी को सफल बना दिया। वह मेरी जिंदगी की रोशनी हैं।’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को तीन महीने होने वाले हैं। शादी के बाद इन दोनों ने कई रिसेप्शन दिए थे। इन दोनों ने इटली में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीतियों से हुई थी। हाल ही में रणवीर और दीपिका का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में रणवीर बिना कैमरे की परवाह किए दीपिका को किस करते हुए दिखाई दिए।

रणवीर का किस करता हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन दोनों स्टार के फैंस कमेंट के जरिए इनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, शादी के बाद रणवीर की फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान थी। इस फिल्म का गाना ‘लड़की आंख मारे’ भी काफी पॉपुलर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button