भाजपा ने की टीबी मुक्त अभियान की शुरूआत, किया चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन

दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में भाजपा ने टीबी मुक्त अभियान शुरू किया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए अपने-अपने विचार रख रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है।भाजपा ने की टीबी मुक्त अभियान की शुरूआत, किया चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन

भाजपा का कहना है कि पार्टी लाइन से हटकर देश के शीर्ष राजनीतिज्ञ, बॉलीवुड अभिनेता, सांसद, विधायक समेत कई लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को इस अभियान में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री विजय गोयल, सांसद मनोज तिवारी, लोकसभा में चीफ व्हीप अनुराग ठाकुर, बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान, वत्सल सेठ समेत कई लोग शामिल हुए।  

सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीबी जानलेवा बीमारी है। हम सभी को साथ मिलकर व्यापक जागरूकता पैदा करने और इससे लड़ने की आवश्यकता है। टीबी के मरीजों की संख्या के लिहाज से भारत सबसे बड़ा देश है। इसे ध्यान में रख दिल्ली में टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन में भारत को 2025 तक पूरी तरह से टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक प्रयासों से ही इस बीमारी को जड़ से उखाड़ सकते हैं। टीबी मुक्त भारत शिखर सम्मेलन के तहत रविवार को पंजाब और हरियाणा के बीच ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।  

दया बस्ती झुग्गी-झोपड़ी में पहुंचेगा भाजपा का ढोल आंदोलन

प्रदेश भाजपा अब स्लम बस्तियों में घूमकर दिल्ली सरकार के खिलाफ ढोल आंदोलन शुरू करेगी। रविवार को इस आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ता दया बस्ती पहुंचकर दिल्ली सरकार की पोल खोलेंगे। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार झुग्गी-झोपड़ी वालों को बिजली-पानी के नाम पर बेवकूफ बना रही है। सच तो यह है कि पानी के दाम झुग्गी-झोपड़ी वाले पहले से ही नहीं दे रहे क्योंकि वे तो टैंकरों या हैंडपंप से पानी लेते रहे हैं।

झुग्गियों में पानी का मीटर ही नहीं है तो फिर बिल किस बात का। सरकार ने बिजली की लोड दर बढ़ाकर बिजली के दाम भी बढ़ा दिए हैं। वास्तविक समस्या तो वहां सीवर, नाली, सड़क, स्वास्थ्य की है। इस मुद्दे पर सरकार विफल साबित हुई है। झुग्गी-झोपड़ियों में बड़ी तेजी से नशा, ड्रग्स, जुआ फैल रहा है। युवा इसकी पकड़ में आते जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार पंजाब में तो नशे के खिलाफ आवाज उठाने का नाटक करती है, पर दिल्ली में आवाज दब जाती है। 

Back to top button