समुद्रशास्त्र के अनुसार स्त्री के ये अंग भी बनाते है उसे सौभाग्यशाली!…

सामुद्रिक शास्त्र के अंतर्गत सौभाग्यशाली महिलाओं की कुछ विशेषताओं का भी उललेख किया गया है। जो की स्त्री अपने साथ घर में सौभाग्य लेकर आती है। तो आइये जानते है की समुद्रशास्त्र क्या कहता है स्त्रियों के बारे में..
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और परिवार को बांधे रखती है।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के नाभि के आसपास या ठीक नीचे मस्सा या तिल होता है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं। यहा उसके सुखी और सम्पन्न जीवन का भी संकेत होता है।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।
# जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी क़िस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला क़िस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना स्वयं ये बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की नाभि गहरी तो होती है लेकिन अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं।
# लाल और कोमल जीभ वाली स्त्रियाँ जीवन में खुद भी सुख भोगती हैं और अपने परिवार को भी सिर्फ सुख ही देती हैं।
# हिरणी की तरह आँखों वाली स्त्रियों के जीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आँखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।
# सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं, शारीरिक सम्बन्धों में उनकी रुचि कुछ इस कदर होती है कि उनका साथी उनसे हमेशा नजदीकी बनाए रखता है।





