अब देश में 200 रुपये किलो चीनी और 150 रुपये किलो में मिलेगा नमक और पेट्रोल.., हो जाएगी सबकी हालत खराब…

सुविधाओं के बढ़ते आधार के बीच भारत में एक ऐसी जगह भी हैं जहां के लोग भीषण महंगाई का सामना कर रहे हैं और सुविधाओं से भी महरूम हैं। रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में एक जगह ऐसी है, जहां 200 रुपए किलो चीनी और 150 रुपए किलो नमक बिकता है। यह जगह अरुणाचल प्रदेश की घाटी में हैं रिटायर्ड सैनिक और उनके परिवार रहते है। इस क्षेत्र का नाम है विजयनगर और इसकी खोज असम राइफल्स अर्धसैनिक बलों द्वारा 1961 में श्रीजीत द्वितीय नाम के एक अभियान के दौरान की गई थी।

पीसीओ पर 5 रुपए पर मिनट की कॉल

महंगाई का यह आलम है कि जब उन्हें स्थानीय पीसीओ से कॉल करना होता है, तो 5 रुपए प्रति मिनट की दर से होती है। यहां के लोगों की प्रतिदिन की आय 200 रुपए है और वे 150 प्रति किलोग्राम में जरूरी सामान खरीदते हैं। इस बस्ती के आसपास कोई अस्पताल नहीं है और जो है वो 200 किमी दूर है। रास्ते इतने दुरूह हैं कि यहां पर केवल वायुमार्ग के माध्यम से पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार लोकल लोगों ने कहा कि यहां परिवहन, चिकित्सा और भोजन की सुविधाएं हमारी प्रमुख समस्याएं हैं। नमक और अन्य सामान बहुत महंगा है। मरीजों को अस्पताल तक जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

सीमित संसाधनों में रहने को मजबूर

परेशानी केवल नमक या चीनी के दामों को लेकर नहीं है, बल्कि बाकी सुविधाओं की भी कमी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रहने वाले सभी लोग बहुत परेशान हैं। जब वो यहां रहने के लिए आए थे तो उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और पैसे का वादा किया गया था, लेकिन यहां पर दोनों ही नहीं मिलीं। परिवार में महिलाओं के पास सीमित संसाधनों साथ रहने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा है।

Back to top button