थकान मिटाने के लिए जन्नत से कम नहीं भारत की ये खूबसूरत जगहें…

अगर आप भी अपना रोजमर्रा की थका देने वाली जिंदगी से परेशान हैं तथा तथा इस थकान और चैंशन से निजात पाने के लिए कही घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए ऐसी जगह लेकर आए हैं जहां पर आप अपने इस थका देने वाले वाले डेली सड्यूल से राहत पा सकते हैं। तथा इन जगहों की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं भारत की कुछ ऐसी ही जगहों पर जो तन और मन की थकान मिटाने के लिए किसी जन्नमत से कम नहीं है।
1. केरल
आपको बता दें कि अभी केरल बाढ़ की चपेट में हैं इस लिए इस समय वहां जाना उचीत नहीं रहेगा लेकिन आप बाद में केरल का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वहां पर आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ आप यहां आयुर्वेदिक थेरेपी का आनंद भी ले सकते हैं।
2. पुणे
अगर आप अपनी थका देने वाली जिंदगी की थकान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप पुणे के ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट में भी जा सकते हैं। इस शहर को घूमने के साथ आप यहां मानसिक शांति का अनुभव भी कर सकते हैं।
3. वाराणसी
अगर आप धार्मिक, एडवेंचर्स और प्राकृतिक सुदंरता से भरपूर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आप अपने तन और मन की थकान मिटाने के लिए वाराणसी भी जा सकते हैं। यहां का सनराइस का खूबसूरत नजारा देखने के साथ ही आप यहां अस्सी, दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, आदिकेशव, पंचगंगा भी जा सकते हैं, जिन्हें पंचतीर्थ भी कहा जाता है।





