किसानों के लिए मोदी का बंपर गिफ्ट, सीधे खाते में आएगा इतना कैश

मोदी सरकार आज अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मोदी सरकार ने सबसे पहला ऐलान किया किसानों को हर साल 6 हजार रुपये सीधे खाते में भेजने का. इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा. पीयूष गोयल ने बताया कि साल में 3 बार ये पैसा आएगा.
किसे होगा लाभ- मोदी सरकार की इस स्कीम से छोटे और सीमांत किसानों की आय गारंटीड हो जाएगी. वो अपनी फसलों के लिए बीज-खाद, कीटनाशक खरीद सकेंगे. सरकार सीधे उनके खाते में ये पैसा भेजेगी.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों को सीधा 6 हजार प्रति वर्ष मिलेगा. हर 4 महीने बाद 2-2 रुपये अकाउंट में आएंगे.
भारत को धोखा देने वाला दुनिया में कहीं नहीं छुप सकता: अरुण जेटली
पिछले काफी समय से मोदी सरकार किसानों की मांगों और उनपर तेज होते विरोध का सामना कर रही थी. चुनावी साल में आए अंतरिम बजट में बड़ा ऐलान अब सरकार ने किया है. स्कीम के तहत 2-2 हजार रुपये तीन बार में आएंगे. ये पूरा पैसा केंद्र सरकार देगी.
इस पैसे को किसानों के खाते में भेजने का पूरा प्लान भी तैयार कर लिया गया है. दिसंबर 2018 से योजना लागू हो गई है. पहली किस्त जल्द ही किसानों के खाते में भेजी जाएगी. इसके साथ ही एरियर भी किसानों के खाते में जाएगा.
किसानों के लिए मोदी सरकार का ये बंपर गिफ्ट है. देश में किसानों की बड़ी संख्या है. इस स्कीम के माध्यम से 12 करोड़ किसान परिवारों को फायदा होगा. मोदी सरकार को इस दांव से लोक सभा चुनावों में कितना फायदा होने वाला है, ये आगे देखने वाली बात होगी. फिलहाल तो मोदी सरकार ने किसानों के लिए सीधे कैश का पिटारा खोल दिया है.





