इस ख़ास वजह से बुधवार को नहीं होती बेटी की विदाई…

आप सभी जानते ही होंगे कि हिन्दू धर्म में कई रीती-रिवाज है जिनके पीछे ना जाने कितने ही कारण निकल आते हैं और उन्हें जानने के लिए सभी के पास वक्त नहीं होता है. ऐसे में इन सभी में एक रीती है बहु-बेटियों को बुधवार को ससुराल नहीं भेजने की. जी हाँ, आप सभी ने अक्सर ही देखा होगा कि घर की बेटियों को बुधवार के दिन ससुराल नहीं भेजा जाता हाँ लेकिन इससे एक दिन पहले या बाद में लड़कियों को ससुराल भेजा जा सकता है. इसी के साथ कहते हैं बुधवार के दिन बेटी को विदा करना शुभ नही माना जाता है और ऐसा क्यों होता है यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए बताते हैं.इस ख़ास वजह से बुधवार को नहीं होती बेटी की विदाई...

* जी दरअसल बुधवार के दिन बेटी को विदा करने से बेटी का जीवन अत्यंत दुखदायी बना रहता है और अगर आपकी बेटी की बुध ग्रह की दशा खराब हो तो आपको ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए.

* ऐसा भी कहते हैं कि ‘बुध’ ग्रह ‘चंद्र’ का शत्रु होता है और ज्योतिष में चंद्र को यात्रा का कारक माना जाता है. वहीं ज्योतिष में बुध को लाभ का कारक मानते हैं, इस कारण से इन ग्रहो का असर भी कई बार व्यक्ति के जीवन पर दिखाई देता है.

* ज्योतिषों के अनुसार बुधवार के दिन बेटी को विदा करने से रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और केवल इतना ही नहीं, आपकी बेटी का अपने ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकता है.

* कहते हैं अगर बुधवार के दिन किसी भी तरह की यात्रा करना पड़े तो उसे टाल देना चाहिए क्योंकि इसे हानिकारक माना गया है. वहीं अगर बुध खराब हो तो दुर्घटना या किसी तरह की अनिष्ट घटना होने की संभावना ज्यादा हो जाती है और खतरा बढ़ जाता है.

Back to top button